नेशनल डेस्क। बिहार के शेखपुरा से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीती रात एक 21 वर्षीय युवक की तिलक रस्म से पहले मौत हो गई। जिसके बाद घर में मातम पसरा गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक घर के लोगों के साथ फलदान की तैयारी में जुटा हुआ था। इस बीच वह घर को सजाने के काम लगा हुआ था और करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद परिजनों ने आननफानन में उसे अस्पताल लेकर गए। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक की शादी नालंदा जिला अंतर्गत कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरिठ गांव की एक लड़की से तय हुई थी। लड़के की शादी 12 मई को होना तय था। आज रात को युवक का तिलक समारोह होना तय था।लेकिन घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
