बलौदा बाजार पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया SP ने किया सम्मान .

बलौदा बाजार आलोक मिश्रा स्टेट हेड

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सुखेन राम नायक एवं सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी का विदाई कार्यक्रम किया गया आयोजित
पुलिस विभाग में सुखेन राम नायक लगभग 39 वर्ष एवं श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी 40 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर हो रहे है सेवानिवृत्त

आज दिनांक 01.12.2025 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक श्री सुखेन राम नायक एवं सहायक उप निरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुखेन राम नायक पुलिस विभाग मे दिनांक 04.10.1986 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 13.10.2018 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

पूर्व में वे जिला रायपुर, धमतरी के कई थानों में पदस्थ रहे हैं तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अभी वर्तमान में थाना कसडोल में पदस्थ होकर कार्यरत थे।सुखेन राम नायक आज दिनांक 30.11.2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

राजेंद्र कुमार त्रिपाठी पुलिस विभाग मे दिनांक 19.01.1985 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 19.10.2024 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में थाना सुहेला, कसडोल, भाटापारा शहर, पलारी आदि थानों तथा अभी वर्तमान में भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ होकर कार्यरत थे। श्री राजेंद्र कुमार त्रिपाठी दिनांक 30.11.2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सुखेन राम नायक एवं सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किया गया तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया।

विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा, राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमती उषा सोंधिया उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षण प्रणाली वैद्य, निरीक्षक(एम) शैलेंद्र प्रजापति, उप निरीक्षक(एम) पवन बंदे, चंद्रिका साहू, सउनि(एम) मनीष चौबे, सुषमा कौशिक, अश्वनी विशाल सहित पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।