
पॉलिटिकल डेस्क | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को कहा – उत्तर प्रदेश की जनता असमंजस में है। योगी के अलावा किसको लाया जाए। यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की दिल्ली में आयोजित ‘लीडरशीप समिट’ में कही है।
उन्होंने आगे कहा कि ‘प्रियंका जी पिछले कुछ समय से लगातार दिल्ली का दौरा कर रही है और जहां-जहां भी अन्याय, अत्यचार हो रहा है पीड़ितों से मुलाकात कर उनके आंसू पोछने का काम कर रही है। प्रियंका गांधी को पिछले दिनों गिरफ्तार भी किया गया। बेवजह परेशान भी किया गया। फिर भी वो बनी रही। एक लड़ने वाला चेहरा उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। इस बीच प्रियंका जी ने संगठन को मजबूत करने का काम किया। यही वजह है कि बनारस की सभा, गोरखपुर की सभा हो, मुरादाबाद और बुंदेलखंड की सभा में जो आप भीड़ देख रहे हो, वो संगठन के कारण ही संभव हो पाया है।
सीएम भूपेश ने कहा कृषि कानून को भाजपा कह रही थी कि हम किसानों के लिए किये है। किसानों का कहना था कि हमने तो मांग ही नहीं की। जोर-जबरदस्ती आप हम पर थोप रहे हैं। कांग्रेस शाषित राज्यों ने इसके खिलाफ बिल भी लाया था। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने कभी किसानों को ठलुआ कहा, कभी अन्दोलनजीवी कहा, कभी पाकिस्तानी समर्थक कहा और कभी आतंकवादी कहा। पता नहीं किस – किस विश्लेषण से उन्हें विभूषित किया गया। अब भारतीय जनता पार्टी के सामने दिक्कत है कि बिल वापस लेने के बाद क्या कहेंगे। लेकिन आज भी जो बयान भाजपा नेताओं की ओर से बयान आ रहे है कि हम समझा नहीं पाए। वो अभी भी अपनी गलती नहीं मान रहे हैं, भले की प्रधानमंत्री ने माफ़ी मांग ली हो।
सीएम भूपेश ने कहा कि मोदी जी के बारे में कहा जाता है कि वे माफ़ी नहीं मांगते, वो अपने फैसले भी वापस नहीं लेते। लेकिन अभी देखने में आ रहा है। वो अपने फैसले वापस ले रहे हैं। चाहे वो किसान का मुद्दा हो या फिर हिमाचल प्रदेश हो, कर्णाटक के रिजल्ट आये उसके बाद जो रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे थे। जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ रहे हैं, मीडिया में पट्टी चल रही थी। अन्यथा रोज तीस पैसा-बीस पैसा बढ़ रहे थे। लेकिन एक उप चुनाव के परिणाम ने केंद्र सरकार को डीजल-पेट्रोल के दाम को 5 से 10 रुपया कम करने के लिए बाध्य कर दिया। जनता ने के सबक सिखाया तो महंगाई दन्न से कम हो गई। पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश चुनाव नजदीक है और जनता ने समझ लिया है कैसे भाजपा को कण्ट्रोल करना है। अगर आपको महंगाई कम करवाना है तो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का चुनाव बीजेपी को हराना होगा, जनता समझ गई है।
