रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संवर्ग की दो महिला अधिकारियों का फेरबदल किया है। जानकारी के अनुसार जिनेविवा किण्डो को अंबिकापुर संभाग आयुक्त पद से हटाकर मंत्रालय बुलाया गया है। वहीं शिखा राजपूत तिवारी को नियंत्रक माप-तौल की जिम्मेदारी से हटाकर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को तबादले के आदेश जारी किया। 2004 बैच की IAS अधिकारी जिनेविवा किण्डो को सितंबर 2020 में अंबिकापुर संभाग का आयुक्त बनाया गया था। अब उन्हें वहां से हटाकर मंत्रालय में बिना विभाग का सचिव बनाया गया है। इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। इधर, 2008 बैच की IAS शिखा राजपूत तिवारी को अब अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। शिखा अभी तक नियंत्रक माप-तौल की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। उनके पास संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी।
