भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश छत्तीसगढ़ दौरे पर, प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश प्रदेश दौरे पर बीती शाम रायपुर पहुंचे। वहीं प्रभारी व सह प्रभारी का दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज से दो दिनी समीक्षा बैठक होना है, जिसमें शिव प्रकाश हिस्सा लेंगे।

 

तय कार्यक्रम अनुसार आज सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक रखी गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और कोर ग्रुप के साथ चर्चा होगी। और दूसरी बैठक 30 जनवरी को मोर्चा प्रकोष्ठ आईटी सेल और मीडिया के बीच होगी। इस बैठक के माध्यम से नगरी निकाय के नतीजों पर रिपोर्ट ली जाएगी। वहीं खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी।