SP भावना गुप्ता की टीम ने जिले भर में शराब पीने वाले 31 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की कार्यवाही.

बलौदाबाजार- आलोक मिश्रा स्टेट हेड

होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों, अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने एवं सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई छापामार कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 09.12.2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले कुल 31 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में थाना भाटापारा शहर, गिधौरी, लवन, सुहेला, पलारी, सिटी कोतवाली, सिमगा, गिधपुरी एवं चौकी गिरौदपुरी की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.12.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले कुल 31 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। पकड़े गए सभी 31 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

आरोपियों के नाम

  1. अमर पात्रे उम्र 26 साल निवासी ग्राम पिपराही थाना सुहेला
  2. राजेश पात्रे उम्र 50 साल निवासी ग्राम पिपराही थाना सुहेला
  3. आनंद ध्रुव उम्र 38 साल निवासी ग्राम खैरघटा थाना सिटी कोतवाली
  4. समीर रात्रे उम्र 20 साल निवासी ग्राम अमेरा थाना पलारी
  5. भूषण केवट उम्र 20 साल निवासी ग्राम खैरघटा थाना सिटी कोतवाली
  6. गितेश साय उम्र 40 साल निवासी ग्राम जुनवानी थाना गिधपुरी
  7. प्रमोद बघेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम जुनवानी थाना गिधपुरी
  8. विकास बघेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम हरिनभट्ठा थाना गिधपुरी
  9. संदीप केवट उम्र 24 साल निवासी लवन थाना लवन
  10. ओकेश साहू उम्र 28 साल निवासी लवन थाना लवन
  11. नारायण देवांगन 45 साल निवासी शीतलपारा सिमगा थाना सिमगा
  12. हर्बल यादव उम्र 25 साल निवासी भाटापारा थाना भाटापारा शहर
  13. राजा मसीह उम्र 22 साल निवासी ग्राम विश्रामपुर थाना सिमगा
  14. बूधेलाल कुर्रे उम्र 46 साल निवासी ग्राम लिमतरा थाना सिमगा
  15. तरुण डहरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुथरौद थाना सुहेला
  16. लखन साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम हिरमी थाना सुहेला
  17. दिलीप टंडन उम्र 42 साल निवासी ग्राम मुड़पार थाना पलारी
  18. माखन बघेल उम्र 37 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी
  19. कृतराम साहू उम्र 43 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी
  20. सेवक दास उम्र 25 साल निवासी ग्राम मोहतरा थाना गिधौरी
  21. रथबाई चौहान उम्र 55 साल निवासी ग्राम घटमडवा थाना गिधौरी
  22. अशोक कश्यप उम्र 35 साल निवासी ग्राम पुलेनी थाना गिधौरी
  23. प्यारेलाल सतनामी उम्र 40 साल निवासी ग्राम मोहतरा थाना गिधौरी
  24. प्रिंस लोगन उम्र 19 साल निवासी धमधा जिला दुर्ग
  25. ओमप्रकाश टंडन उम्र 19 साल निवासी धमधा जिला दुर्ग
  26. राजेंद्र ठाकुर उम्र 53 साल निवासी बलभद्र वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
  27. देवसिंह ध्रुव उम्र 53 साल निवासी बलभद्र वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
  28. विश्वनाथ यादव उम्र 50 साल निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
  29. गणेश साहू उम्र 36 साल निवासी नयागंज वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
  30. गोवर्धन ध्रुव उम्र 36 साल निवासी ग्राम झिरिया थाना हथबंद
  31. सागर चक्रधारी उम्र 27 साल निवासी ग्राम दावनबोड थाना भाटापारा ग्रामीण