Crime News : जमीन के विवाद में भतीजे ने कर दी फूफा की हत्या
बलौदा बाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही 75 साल के बुजुर्ग फूफा की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा बिलासपुर में जाकर छिप गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। …
