लोन वर्राटू अभियान : 16 और नक्सलियों ने की घर वापसी
दंतेवाड़ा। जिले में लोन वर्राटू (घर वापसी अभियान) के तहत शनिवार को 16 नक्सलियों ने किरंदुल थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली गंगालूर एरिया (पश्चिम बस्तर) कमेटी में सक्रिय थे। नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि नक्सली नेताओं की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ना था। दंतेवाड़ा पुलिस ने साल 2020 में लोन…
