दुर्ग आलोक मिश्रा स्टेटहेड
सायबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल खातों पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की बड़ी कार्रवाई – 11 आरोपी गिरफ्तार, 250 खातों में 1.88 करोड़ से अधिक लेनदेन का खुलासा
▪️ समन्वय पोर्टल के माध्यम से 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की जांच में कुल 1,88,67,554 रुपये के सायबर फ्रॉड लेनदेन का खुलासा किया गया

▪️ थाना मोहन नगर एवं सुपेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 आरोपी गिरफ्तार, वर्ष 2026 के चार माह में 150 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की गई
▪️ देश के विभिन्न राज्यों में हुई सायबर ठगी की रकम खातों में प्राप्त कर अवैध लाभ अर्जित करने का संगठित नेटवर्क उजागर हुआ
▪️ प्रकरण में बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध, अन्य खाताधारकों एवं नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की पतासाजी जारी

संक्षिप्त विवरण :
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना मोहन नगर एवं सुपेला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित म्यूल खातों का विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि कर्नाटका बैंक (स्टेशन रोड, दुर्ग) के 111 खातों एवं फेडरल बैंक (दक्षिण गंगोत्री, सुपेला) के 105 खातों सहित अब तक कुल 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा चुकी है, जिनमें कुल 1,88,67,554 रुपये की सायबर ठगी राशि का लेनदेन पाया गया है।
उक्त खाताधारकों द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपने बैंक खातों का उपयोग सायबर ठगी की रकम प्राप्त करने हेतु किया जाना पाया गया। वर्ष 2026 के प्रथम चार माह के दौरान इस प्रकार के प्रकरणों में 150 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 07/2025 एवं थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)(क) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान कुल 11 आरोपी खाताधारकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी जारी है।

▪️ घटना स्थल :
कर्नाटका बैंक, स्टेशन रोड दुर्ग एवं फेडरल बैंक, दक्षिण गंगोत्री सुपेला, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
- शिवधर साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी आर्य नगर कोहका भिलाई
- गोविंदा डहरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोहका भिलाई
- साहिल टेम्बेकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी शंकर नगर दुर्ग
- धर्मेन्द्र सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड 24 दुर्ग
- एस. त्रिमोला, उम्र 29 वर्ष, निवासी खुर्सीपार भिलाई
- प्रदीप कुमार उइके, उम्र 38 वर्ष, निवासी रसमड़ा दुर्ग
- भोजराज प्रजापति, उम्र 44 वर्ष, निवासी कैम्प 02 भिलाई
- हेमंत कुमार साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुपेला भिलाई
- सन्नी चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुपेला भिलाई
- प्रिया सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी खुर्सीपार भिलाई
- आरती मारकण्डे, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोहका भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
- मोबाइल फोन
- बैंक पासबुक
- संबंधित बैंक खातों का दस्तावेजी विवरण
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर एवं सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम की सक्रिय भूमिका रही। थाना सुपेला से थाना प्रभारी विजय यादव, उनि चितराम ठाकुर, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आरक्षक सूर्य प्रताप सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या ओटीपी संबंधी जानकारी साझा न करें। म्यूल खाते उपलब्ध कराना भी दंडनीय अपराध है। सायबर ठगी से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।
