बिलासपुर। न्यायधानी से दुष्कर्म का एक नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। फिर जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। फिर बाद में युवक ने शादी से इंकार कर दिया। अब युवती ने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर TI सुनील तिर्की के मुताबिक उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के बेड़ीपार विस्थैली निवासी अभिषेक त्रिपाठी (21) जिले में स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बी-टेक सिविल की पढ़ाई करता है। वह कोनी के रिवर व्यू कॉलोनी में रूम किराए में लेकर रहता है। इस दौरान करीब साल भर पहले 20 वर्षीय युवती से उसने दोस्ती की। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उनका मिलना-जुलना शुरू हो गया। फिर युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने युवती से शादी करने से ही इनकार कर दिया। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने कोनी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि इस बीच वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी, तब युवक ने शादी के बाद बच्चा लेने का झांसा दिया और उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह शादी करने के लिए दबाव बनाती रही। लेकिन, युवक शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ और उससे पीछा छुड़ाने लगा। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच आरोपी मौका पाकर अपने गांव भागने के प्रयास में था। लेकिन, वह असफल रहा और पुलिस ने शहर में ही धर-दबोचा।
