नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक़ इस संबंध में पुलिस ने एक रिटायर्ड IAS और पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह मामला साऊथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का बताया जा रहा है, जहाँ कार सवार ने रिटायर्ड IAS ने एक युवक को टक्कर मारकर भाग निकला और पीड़ित शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
रिटायर्ड IAS पी सुंदरम का बेटा राज सुंदरम हत्या की कोशिश में गिरफ्तार ,8 फरवरी को ग्रेटर कैलाश में एक शख्स को अपने तेज रफ्तार कार से टक्कर मारते हुए 200 मीटर तक घसीट कर ले गया था,आरोपी बेटे को छिपाने में पिता के खिलाफ भी कार्रवाई pic.twitter.com/6JZbPGR9vV
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) February 11, 2022
बता दें, रिटायर्ड IAS का नाम पी सुंदरम और बेटे का नाम राजा सुंदरम है। रिटायर्ड आईएएस का बेटा वकालत की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने दोनों को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित Le Meridian Hotel के बाहर से गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई है। इसमें आईपीसी की धारा 307, 308 और 212 लगाई गई है। गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, हालांकि, इनको अब जमानत मिल गई है।
