भाटापारा सरिता ध्रुव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नितियो का परिणाम भानुप्रतापपुर की जीत- सुशील शर्मा

भाटापारा-आज चुनाव परिणाम के आते ही मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवाँगन के निर्देश पर हिमांचल प्रदेश में सरकार बनाने और उप चुनाव भानुप्रतापपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सावित्री मंड़ावी की ऐतिहासिक जीत पर कृषिऊपज मंडी में कांग्रेस जनो,तोवलैया,मज़दूर साथियों के साथ मिलकर ज़ोरदार आतिशबाजी कर मिठाइयाँ बाँट कर कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मनाया।
मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवाँगन,मुख्यमंत्री सलाहकार विनोद वर्मा के निर्देश पर हिमांचल प्रदेश और उप चुनाव भानुप्रतापपुर में चुनाव प्रचार करने गये थे दोनो जगह कांग्रेस पार्टी की जीत पर यहाँ जश्न मनाया जा रहाँ है हिमांचल प्रदेश की जनता ने और भानुप्रतापपुर की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजना को स्वीकार कर कांग्रेश प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाई है मुख्यमंत्री की मेहनत और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवाँगन के कुशल मार्गदर्शन में जीत हासिल हुई है,इसके पहले हमारे प्रदेश के दंतेवाड़ा,चित्रकोट,मरवाही,खेरागढ़,में हुये उप चुनाव में भी जनता जनार्डन ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जीता कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं को स्वीकार किया था,इन्ही जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण ही आज पुनः हमें भानुप्रतापपुर विधान सभा में जीत मिली है यह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है।
मंडी कार्यालय में आज प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र साव,ज़िला उपाध्यक्ष अरुण यादव,मंडी सदस्य दीपक टिकरिया,सचिव सचीन्द्र शर्मा,किसान नेता हेमंत उपाध्याय युवक कांग्रेस नेता राजा तिवारी,मनमोहन कुर्रे,मोहन निषाद अध्यक्ष,एनएसयूआई अध्यक्ष हरीश लहरें,जग्गा राव,अमित मार्कण्डेय,जय बंजारे,सोनू लहरे,विकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जमकर ख़ुशियाँ मनाई।