
तोपचंद, दुर्ग। जिले में मारपीट का एक ताजा मामला सामने आया है। ये मारपीट लड़कों के बीच नहीं बल्कि कॉलेज की लड़कियों के बीच हुई है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो दुर्ग के साइंस कॉलेज का है। यहां दो कॉलेज छात्रा आपस मे लड़ती नजर आ रही हैं। वहीं एक दूसरे को गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारने के साथ ही डंडा से भी प्रहार करती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, सोमवार 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज की दो लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा करने लगीं। दोनों एक दूसरे को गंदी गंदी गालियां दे रही थीं। बात इतनी बढ़ी की मारपीट तक पहुंच गई। उनकी दोस्तों ने उन्हें समझाया लेकिन वे दोनों एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाती रहीं। इसके बाद भी जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह डंडा लेकर एक दूसरे को मारने दौड़ीं। इसी दौरान राउंड पर निकले प्रिंसिपल आरएन सिंह ने उन्हें लड़ते देखकर फटकार लगाई और उन्हें अपने चैंबर में बुलाया। वहीं दोनों लड़कियों की मां को भी बुलाया गया और समझाया गया।
वहीं इस मामले में साइंस कॉलेज के प्राचार्य आरएन सिंह ने बताया कि दो छात्राओं में हुई मारपीट की घटना कॉलेज परिसर की है जो दो दिन पुरानी है। दोनों छात्राओं में आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। घटना की जानाकरी लगते ही दोनों छात्राओं के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई है। परिजनों ने लिखित माफीनामा दिया है। वही अगर इस प्रकार घटना दोबारा होती है तो छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
