मनोरंजन डेस्क। नववर्ष के ख़ास मौके पर सुपरस्टार नागार्जुन और नागा चैतन्य की अपकमिंग फ़िल्म ‘बंगाराजू’ का टीजर रिलीज हो गया है। पिता- पुत्र की जोड़ी सिलवर स्क्रीन पर साथ में नजर आएगी। ये टीजर अक्किनेनी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस फिल्म में दर्शकों को रोमांस, फन, थ्रिलर और एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा।
नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी और और साथ में एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”मेरे सभी दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं। गुलदस्ता #Bangarraju का टीजर देखें।”
फिल्म में कृति शेट्टी नागा की प्नेमिका का किरदार निभा रही हैं। वो गांव की महिला प्रधान बनना चाहती हैं। टीजर में नागा चैतन्य अपने पिता नागार्जुन के स्टाइल को पूरी तरह से मैच करने की कोशिश कर रहे हैं. ये रोमांटिक फिल्म है। ये फिल्म अन्नपुर्णा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। फिल्म में अनूप रूबेंस ने संगीत दिया है। नागा चैतन्य की फिल्म 15 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘मनम’ में नजर आई थी। फैंस दोनों को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।
